बंदूक कैसे काम करती हैं || Banduk Kaise Kam Karti Hai(Hindi Me)

दोस्तों आपने अक्सर अपने आसपास किसी उत्सव या शादी विवाह के समय लोगो को बन्दूक लहराते हुए देखा होगा | कही कही तो विवाह के समय बन्दूक लहराने को लोग अपनी शान से जोड़ते हैं | बदूक से फायर होते देख कई बार हमारे मन में ये सवाल आता हैं कि आखिर बन्दूक कैसे काम करती हैं ? दोस्तों अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आज हम यही जानेगे कि बंदूक कैसे काम करती हैं?

बंदूक कैसे काम करती हैं ?

एक बन्दूक गोली बिना अधूरी हैं | प्राय अलग अलग बन्दूको का अलग अलग मैकेनिज्म होता हैं ,पर सभी बंदूके एक ही Principle पर कार्य करती हैं | Full Autometic बन्दूक से अलग Semi Autometic बन्दूक एक ही राउंड फायर करती हैं | बंदूक से निकलने वाली गोली को कार्ट्रिज कहा जाता है.कार्ट्रिज के सबसे पिछले हिस्से को प्राइमर कंपउंड कहा जाता है |जो फायरिंग के वक्त बारुद में विस्फोट करता है| यह विस्फोट बहुत तेज होता हैं जो बुलेट पर इतनी तेज दवाब डालता हैं जिससे बुलेट बैरल से निकल कर अपने निशाने पर चला जाता हैं |

कैसे बनी होती हैं गोली ?

कार्टिज मतलब कारतूस के तींन भाग होते हैं और असली बुलेट इसी के भीतर होती हैं | कार्टिज वह चीज हैं जिसे बन्दूक में भरते हैं ,गोली कार्टिज का वो हिस्सा हैं ,जो फायर करने पर निकलता हैं | कार्टिज के अगले वाले हिस्से को बुलेट कहते है, बीच वाले हिस्से को कवर कहते है, जिसमें बारुद भरा जाता है. गोली के अंतिम हिस्से को प्राइमर कंपाउड कहते है.

बंदूक कैसे काम करती हैं ? बन्दूक से चलने के बाद गोली का क्या होता हैं ?

जब बन्दूक से फायरिंग की जाती हैं तो बारूद में बिस्फोट होता हैं जिस कारण तेजी से निकल कर अपने निशाने की और चली जाती हैं | वही जब हम कोई हवाई फायर करते हैं तो हमें ये नहीं पता चल पाता हैं कि बुलेट कहा गई |दरअसल जब हवा में फायरिंग की जाती है तो बुलेट काफी दूर तक जाती है और जिसके बाद जमीन पर ही वापस लौट जाती है| इसका सबसे बड़ा कारण है जमीन का गुरुत्वाकर्षण बल जो आसमान में जाने वाली चीज को एक तय समय के बाद अपनी ओर खींच लेता है |जमीन पर आते वक्त गोली की रफ्तार कम हो जाती है ,इसलिए इससे कोई दिक्क्त नही होती |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ….

प्रश्न :बन्दूक का अविष्कार किस देश में हुआ था ?

उत्तर : चीन में |

प्रश्न : बन्दूक से गोली चलते समय बन्दूक में पीछे की ओर धक्का क्यों लगता हैं ?

उत्तर : न्यूटन के तृतीय नियम के कारण

प्रश्न : ट्रिगर को आम बोलचाल की भाषा में क्या कहा जाता हैं ?

उत्तर : ट्रिगर को आम बोलचाल में घोडा कहा जाता हैं |

इन्हें भी जाने ……..

क्या हैं अविश्वास प्रस्ताव पत्र ?इन दिनों चर्चा में क्यों हैं ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top