विश्व पटल पर भारत नित नये इतिहास रच रहा हैं . कभी भारतीय खिलाडी अपना नाम गोल्ड के रूप में चमका रहे हैं तो.कभी भारतीय वैज्ञानिक चाँद पर तिरंगा फ़हरा रहे हैं. इसी क्रम में भारत विश्व की पहली वैदिक घडी लगाकर एक और रिकोर्ड अपने नाम कर रहा हैं .काल गणना का केंद्र कही जाने वाली महाकाल की इस उज्जैन नगरी में दुनिया की पहली वैदिक घडी लगाई जाएगी .यह घडी निकट भविष्य में देश दुनिया का समय बताएगी .यह घडी 60 फीट ऊँचे सात मंजिला टावर पर लगाई जाएगी .दुनिया की इस पहली वैदिक घडी का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुच गया हैं .
विश्व की पहली वैदिक घडी काल गणना का केंद्र कहे जाने वाले उज्जैन के जंतर मंतर यानि जीवाजी वेधशाला में लगाई जाएगी .यह घडी 60 फीट ऊँचे सात मंजिला ईमारत पर लगाई जाएगी .जिसके निर्माणकार्य के लिए एक करोड़ 58 लाख रुपये का आवंटन किया गया हैं .इसका शिलान्यास प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल ने किया था.
क्या हैं वैदिक घडी ?
दुनिया की इस पहली वैदिक घडी से समय के साथ साथ शुभ लग्न ,गहण,मुहूर्त और पर्व की जानकारी हासिल की जा सकती हैं . इस घड़ी में हर रोज देश विदेश में अलग-अलग समय पर होने वाले सूर्योदय के नजारे स्क्रीन पर नजर आएंगे.वैदिक घड़ी की इस एप्लीकेशन में विक्रम पंचांग मौजूद रहेगा .इस एप्लीकेशनके माध्यम से सूर्योदय, सूर्यास्त के साथ ग्रह योग, चंद्र की स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, भद्रा, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकेगी .
इस दिन किया गया था दुनिया की पहली घडी का शिलान्यास !
मुहूर्त के साथ समय बताने वाली विश्व की इस पहली वैदिक घड़ी का भूमि पूजनकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने शिलान्यास किया . यह शिलान्यास 6 नवंबर 2022 को किया गया था .तब शिक्षा मंत्री ने कहा था कि तीन माह में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा .इसका लोकार्पण 22 मार्च 2023 को गुड़ी के अवसर पर किया जाना था .किसी कारण से इसका निर्माण नहीं हो सका .प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इसका लगभग 90 फीसदी कार्य पोर हो गया हैं .यह अब अपने अंतिम चरण में हैं ,और आशा हैं की सितम्बर के अंत तक इसका कार्य पूरा कर लिया जायेगा .
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर………….
प्रश्न : उज्जैन महाकाल मंदिर किस देवता को समर्पित हैं ?
उत्तर : भगवान शिव को .
प्रश्न : मध्य प्रदेश की राजधानी क्या हैं ?
उत्तर : भोपाल .
प्रश्न : मध्य प्रदेश में लोक सभा की कितनी सीटे हैं ?
उत्तर : 29 .
प्रश्न: मध्य प्रदेश का गठन कब हुआ था ?
उत्तर : 1 नवम्बर 1956.
इन्हें भी जाने …….
बंदूक कैसे काम करती हैं || Banduk Kaise Kam Karti Hai(Hindi Me)
फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना 2023 |Free Tablet Smartphone Yojana 2023