हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जिसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे अहम रही है. उत्तर प्रदेश में 58,189 ग्राम पंचायत है. उत्तर प्रदेश में बहुत से लोग गांव में निवास करते हैं. लेकिन गांव की स्थिति सही न होने के कारण बहुत से विकास से गांव के लोग वंचित रह जाते हैं. किसी गांव में बिजली नहीं तो किसी गांव में इंटरनेट, इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए, बहुत से जरूरी कदम उठाए गए हैं. प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना की जाएगी. ग्राम सचिवालय क्या है और इस सचिवालय में हमें किन किन सुविधाओं का लाभ मिलेगा. यह सब जानकारी आज हम आपको बताने वाले हैं.
हम आपको बता दें अभी तक ग्राम पंचायतें अपना कार्यालय स्थापित कर इसे व्यवस्थित रूप से चलाने में असमर्थ रही है. जबकि शासन सभी महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम पंचायतों के माध्यम से अथवा ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित होती है. प्रदेश की 78% आबादी ग्रामीण क्षेत्र में व अवस्थित है. जिस को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए ग्राम सचिवालय की स्थापना की जाएगी. ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन अथवा सामुदायिक भवन बनाने का कार्य पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है. लेकिन कोई भी सही कार्य नहीं हो पाया है. इन्हीं सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना की जाएगी.
ग्राम पंचायत में एक जन सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी. और उसके लिए जमीन भी आवंटित की जाएगी. जिससे गांव के व्यक्तियों को दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. गांव में ही वह सब सरकारी कार्य व गैर सरकारी कार्य ऑनलाइन कर सकता है.
ग्राम पंचायत कार्यालय में अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, वे पूर्ण सफलता के साथ लागू नहीं हो पाए, क्योंकि प्रदेश में 58000 से अधिक ग्राम पंचायतों में लगभग 11008 पंचायत सचिव कार्यरत है. प्रत्येक ग्राम पंचायत दिन की उपस्थिति संभव नहीं है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर जाएगा. जिससे वह पंचायत में हो रहे सभी कार्यों का डाटा तैयार करके अपलोड करता रहे.
गांव के बेरोजगार कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त युवा के हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा के कुल प्राप्तांक के प्रतिशत को दो से भाग देने पर जिसके सर्वाधिक अंक आएंगे उसका साक्षात्कार के आधार पर चयन कर लिया जाएगा। इस पद पर चयनित युवा को छह हजार रुपये मासिक का भुगतान दिया जाएगा। इसका वेतन ग्राम पंचायत अपने बजट से ही देगी।
प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन परिसर में सफाई की जिम्मेदारी उस ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी की होगी. अगर किसी ग्राम पंचायत में एक से अधिक सफाई करनी हो तो ग्राम सचिवालय परिसर में कमरों की साफ सफाई के लिए उनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी.
क्र.सं | सामग्री का विवरण | संख्या | प्रति इकाई लागत (धनराशि रू0 में) |
1 | कार्यालय हेतु कुर्सी | 25 | 1000×25=25,000/- |
2 | आफिस/ कम्प्यूटर मेज | 3 | 2000×3=6,000/- |
3 | स्टील अलमारी/ रैक | 2 | 8500×2=17,000/- |
4 | सोलर पैनल बैटरी (डबल बैटरी) एवं | इनवर्टर सहित | 1 | 38000×1=38,000/- |
5 | दरी | 2 | 1500×2=3,000/- |
6 | पंखा कमरे कीआवश्यकतानुसार | 3 | 2000×3=6,000/- |
7 | डेस्कटाप कम्प्यूटर, यू०पी०एस.,मल्टीपर्पस प्रिंटर एवं वेबकैम | 1 set | 60,000/- |
8 | सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं सहवर्ती उपकरण | 1 set | 20,000/- |
सम्पूर्ण योग | 1,75,000/- |
Specification Type | Specification |
---|---|
Processor Make | Intel, AMD |
Processor Description | Intel Core i3 (10 Gen), AMD Ryzen 3 (3 Gen release in 2020) |
Graphics Type | Integrated, Dedicated/Discrete |
Processor Base Frequency (GHz) | 2.9, 3, 3.1, 3.2, 3.3, 3.6, 3.7 and 4 |
Number of Cores per processor | 4, 6, and 8 |
Monitor Resolution(pixels) | 1920 x 1080 |
Monitor Technology (Display) | IPS |
Types of Drives used to populate the internal Bays | HDD |
Total HDD capacity (GB) | 1000 |
RAM Size (GB) | 4 |
RAM expandability up to (using spare DIMM Slots in GB) | 32 or 64 |
OS (Factory Pre-Loaded) | Windows 10 home |
Monitor Size | 19.5 or higher |
Keyboard and Mouse connectivity | Wired |
Optical Drive | DVD+/-RW drive |
Audio Port | 1 Universal Audio Jack, 1 Line-out |
Warranty | 3 Years on-site warranty |
Specification Type | Specification |
---|---|
Type | Multifunction Laser Printer (Print, Copy, Scan) |
Feature in Availability | Duplexing |
Type of Printing | Mono |
PPM | 27 or higher |
Warranty | Onsite 1 Year or Higher |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कृषि…
हर वर्ष लाखो युवा पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं ,लेकिन सही जानकारी और…
खाकी में अपना भविष्य बनाना हर युवा का सपना होता हैं .खाकी का अपना एक…
यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी हैं…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के कुल 60,244 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया…
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरपीएफ वैकेंसी 2023 के लिए अधिसूचना जारी करेगा .ये…