UP SI Cut Off 2026: दरोगा भर्ती की कटऑफ कितनी जा सकती है? जानें Safe Score और पिछली बार General OBC SC ST का कट ऑफ

UP SI Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए UP Police SI Recruitment 2026 काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित UP SI Written Exam 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।

अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि UP SI Cut Off 2026 कितनी जा सकती है और Safe Score क्या माना जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती की कटऑफ को लेकर चिंतित हैं, तो यहां आपको संभावित कटऑफ और पिछली भर्ती के आंकड़ों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

UP Police SI Exam 2026: कितने पदों पर हो रही भर्ती

इस बार उत्तर प्रदेश में Sub Inspector (SI) के कुल 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को Physical Test (PST/PET) और Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा की कटऑफ पार करनी होगी।

UP SI 2021 Cut Off: पिछली भर्ती में कितने नंबर वालों का हुआ था चयन

उत्तर प्रदेश में इससे पहले UP Police SI Recruitment 2021 लगभग 9000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी। उस समय लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए कैटेगिरी वाइज कटऑफ जारी की गई थी।

नीचे दी गई टेबल में पिछली भर्ती की Official Cut Off Marks देख सकते हैं।

श्रेणी पुरुष कटऑफ महिला कटऑफ
UR (General) 302.09405 278.32091
EWS 285.56168
OBC 287.51425 263.12721
SC 260.14439 233.12820
ST 223.33388 200.05192

पिछली भर्ती में देखा गया कि General Category के पुरुष उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए लगभग 302 अंक तक स्कोर करना पड़ा था।

UP SI Expected Cut Off 2026: इस बार कितनी जा सकती है कटऑफ

इस बार की परीक्षा का स्तर ज्यादातर उम्मीदवारों के अनुसार Easy to Moderate Level का बताया जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि इस बार UP SI Expected Cut Off 2026 पिछले साल की तुलना में ज्यादा रह सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है।

Category Expected Cut Off Male Expected Cut Off Female
UR 332 – 338 315 – 320
EWS 325 – 332 307 – 312
OBC 325 – 332 307 – 312
SC 305 – 315 285 – 290
ST 270 – 275 200 – 212.5

यह कटऑफ Expected Cut Off, Exam Analysis और पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर अनुमानित है।

UP SI Safe Score 2026: फिजिकल टेस्ट के लिए कितने नंबर सुरक्षित

अगर आप UP Police SI Physical Test के लिए क्वालिफाई करना चाहते हैं तो विशेषज्ञों के अनुसार Safe Score इस प्रकार हो सकता है।

  • General Category: 340+ अंक सुरक्षित माने जा सकते हैं
  • OBC / EWS Category: 330+ अंक
  • SC Category: 315+ अंक
  • ST Category: 280+ अंक

हालांकि यह केवल Estimated Safe Score है। वास्तविक कटऑफ उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का स्तर और पदों की संख्या पर निर्भर करती है।

इस बार कटऑफ ज्यादा क्यों रह सकती है

इस बार UP Police SI Vacancy 2026 में कुल 4543 पद ही जारी किए गए हैं, जबकि पिछली भर्ती में पदों की संख्या 9000 से अधिक थी। पदों की संख्या कम होने के कारण प्रतियोगिता बढ़ना तय है। इसी वजह से विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार Cut Off Marks अधिक रह सकते हैं।

कब जारी होगी UP SI Official Cut Off ?

अभी केवल संभावित कटऑफ जारी की गई है। UPPRPB Official Cut Off 2026 परिणाम जारी होने के साथ ही घोषित की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फिजिकल टेस्ट के लिए किन उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UP Police SI Result 2026, Official Cut Off, और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment