PM Kisan 22th Installment 2026 Status Check: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला पैसा, मोबाइल नंबर से ऐसे चेक करें स्टेटस


PM Kisan 22th Installment 2026 Status Check: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के Guwahati से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त (22th Installment) जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

सरकार की इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आमतौर पर हर किस्त में 2,000 रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं, जिससे खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है।

PM Kisan 22th Installment 2026: कब जारी हुई किस्त

सरकार की ओर से PM Kisan 22th Installment 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5 बजकर 10 मिनट पर इस किस्त को जारी किया। इसके बाद देश के करोड़ों किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक इस बार कुछ राज्यों में किसानों को 2,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये तक की राशि भी मिली है। इससे पहले PM Kisan 21st Installment पिछले साल नवंबर में जारी की गई थी, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

मोबाइल से ऐसे करें PM Kisan 22th Installment Status Check

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप घर बैठे ही PM Kisan Status Check Online कर सकते हैं।

स्टेटस चेक करने का आसान तरीका –

  • सबसे पहले PM Kisan Official Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना Registration Number या Mobile Number दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें और Get Data पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपकी किस्त का पूरा PM Kisan Payment Status दिखाई देगा।
  • इसके अलावा आप PM Kisan Mobile App के जरिए भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan 22th Installment का पैसा क्यों नहीं आया?

कई किसानों के मन में सवाल है कि अभी तक उनके खाते में पैसा क्यों नहीं पहुंचा। इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं।

संभावित कारण –

  • eKYC (PM Kisan eKYC) पूरा नहीं होना
  • Farmer ID नहीं बनवाना
  • एक ही जमीन पर कई लोगों का रजिस्ट्रेशन
  • बैंक खाते और आधार की जानकारी गलत होना
  • बैंक अकाउंट DBT Enabled न होना

अगर आपने अभी तक eKYC या अन्य जरूरी अपडेट नहीं किए हैं, तो जल्द ही इसे पूरा कर लें।

आधार से कैसे पता करें PM Kisan Registration Number

कई किसानों को अपना PM Kisan Registration Number याद नहीं होता। ऐसे में आप Aadhaar Number की मदद से इसे आसानी से पता कर सकते हैं।

प्रक्रिया इस प्रकार है –

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
  • Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर Know Your Registration Number चुने।
  • अपना Aadhaar Number दर्ज करें।
  • कैप्चा भरें और OTP Verification करें।

इसके बाद आपका PM Kisan Registration Number स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसकी मदद से आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कुल मिलाकर PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना बन चुकी है। यदि आपने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है, तो आप तुरंत PM Kisan 22th Installment Status Check Online करके यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके खाते में राशि आई है या नहीं।

Leave a Comment

WordPress Repository Edge Decor | Gardening & Landscaping WordPress Theme Edia – Blog & Magazine Elementor Template Kit eDigit WP – Multi-purpose Elementor WooCommerce Theme Edirne – Digital Services Elementor Template Kit Editor Blog – A WordPress Blog Theme for Bloggers Edrea – Personal Portfolio WordPress Theme EdSchool – Education Template Kit Edubin - Education WordPress Theme EduBlink – Education & Online Course WordPress Theme Educal - Online Courses & Education WordPress Theme