Letest Job news

यूपी पुलिस भर्ती (UP police bharti notification) 2023: क्यों लेट हुई भर्ती? क्या है लेटेस्ट अपडेट

UP police bharti notification 2023:उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार कांस्टेबल सहित कुल 62000 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर विज्ञापन 15 जुलाई 2023 को जारी किया जाना था किंतु जुलाई के अंतिम सप्ताह तक भी विज्ञापन ना आने से अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर भर्ती होगी या नहीं, इसका विज्ञापन कब आएगा? साथियों अपने इस लेख के माध्यम से आज हम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में हो रही देरी के बारे में जानेंगे।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि UP police bharti 2023 में कांस्टेबल, एसआई सहित कुल 62000 पद प्रस्तावित है। इनकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती 6 जुलाई को लखनऊ के सभागार भवन से की थी। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस भर्ती 2023 का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक इसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 आखिर क्यों लेट हो रही है?

पुलिस शासन से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर UP police bharti बोर्ड ने भी 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसका विज्ञापन शीघ्र ही जारी होने वाला था लेकिन कुछ अभ्यर्थियों की मांग के कारण जारी नहीं किया गया है। शासन का मानना है कि अभ्यर्थियों की उचित मांग को अभी मान लिया जाए ताकि बाद में भर्ती कोर्ट में ना फंसे।

UP police bharti notification क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

UP police bharti 2023 के संबंध में अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2018 में पूरी की गई थी। जिसके बाद भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना वायरस आ गया था जिस कारण भर्ती नहीं हो सकी। अब लगभग भर्ती के 5 वर्ष बीत जाने के बाद अधिकांश युवा over age हो गए हैं। युवाओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अधिकतम आयु बढ़ानी चाहिए। ताकि over age हो चुके युवाओं को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सके।

क्या हैं सरकार का पक्ष?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाये जाने की युवाओं की मांग को लेकर विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की ।जिसमें उन्होंने युवाओं की समस्या रखी। युवाओं की इस मांग को स्वयं मुख्यमंत्री ने सुना और इस पर विचार कर युवाओं के हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया हैं ।

क्या हो सकती हैं अधिकतम आयु सीमा ?

क्र.संश्रेणीपिछली आयु सीमा अनुमानित आगामी आयु सीमा
1सामान्य वर्ग18-2218-25
2अनुसूचित जाति18-2718-30
3अन्य पिछड़ा वर्ग18-2718-30
4अनुसूचित जनजाति18-2718-30
5महिला18-2518-30

UP police bharti 2023 की तैयारी करें तैयारी ?

uprojgar.in की अभ्यर्थियों को सलाह हैं, कि वे बिना समय गंवाए अभी से ही उत्तर प्रदेश पुलिस 2023 की तैयारी में जुट जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान ,बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता तथा गणितीय अभिरुचि से प्रश्न पूछे जाते हैं| अभ्यर्थी निर्धारित पाठ्यक्रम के अभ्यास के साथ-साथ मॉक टेस्ट भी अवश्य लगाएं। मॉक टेस्ट लगाने से अभ्यर्थियों को प्रश्न सॉल्व करने के नए-नएI ideas मिलते हैं, जो चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 से संबंधित अन्य प्रश्न

प्रश्न: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का विज्ञापन कब तक आएगा?
उत्तर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 का विज्ञापन नबंबर2023 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
प्रश्न: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?
उत्तर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में परीक्षा ऑनलाइन हो सकती है।
प्रश्न: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में क्या सिलेबस चेंज होगा?
उत्तर:नही ।

AMIT KUMAR

Recent Posts

PM Kisan Yojana 18th Installment 2024: Release Date, Beneficiary Status & Key Details

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कृषि…

2 months ago

PCS ki taiyari kaise kare :घर बैठे जाने सम्पूर्ण जानकारी

हर वर्ष लाखो युवा पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं ,लेकिन सही जानकारी और…

10 months ago

si kiase bane :एक क्लिक में जानिये SI बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया

खाकी में अपना भविष्य बनाना हर युवा का सपना होता हैं .खाकी का अपना एक…

10 months ago

UP Police Constable Syllabus 2023 यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस

यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी हैं…

11 months ago

UP POLICE CONSTABLE VACANCY 2023 नोटीफिकेशन जारी, कैसे करे तैयारी ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के कुल 60,244 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया…

11 months ago

RPF Constable Vacancy 2023 :अधिसूचना जारी ,जल्द करे आवेदन !

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरपीएफ वैकेंसी 2023 के लिए अधिसूचना जारी करेगा .ये…

11 months ago