Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आने लगा ₹1500 रुपये , ऐसे चेक करें Payment Status


Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Ladli Behna Yojana के तहत मार्च महीने की 34वीं किस्त (34th Installment) आज यानी 13 मार्च को लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे ₹1500 रुपये की राशि दी जाएगी।

यह पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। इससे महिलाओं को घर बैठे आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस किस्त का ट्रांसफर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। कार्यक्रम ग्वालियर जिले के भितरवार में आयोजित होगा, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाभार्थी महिलाओं के खातों में एक क्लिक से राशि ट्रांसफर करेंगे।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को Financial Support, Economic Empowerment और परिवार के खर्चों में सहायता देना है। इस योजना से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और उन्हें हर महीने निश्चित आर्थिक सहायता मिल रही है।

Ladli Behna Yojana 34th Installment 2026

योजना का नाम लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)
राज्य मध्य प्रदेश
किस्त 34वीं किस्त
राशि ₹1500
लाभार्थी 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं
भुगतान का माध्यम DBT (Direct Benefit Transfer)
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in
किस्त महीना लाभार्थी महिलाएं राशि
33वीं किस्त फरवरी 2026 1.25 करोड़+ ₹1500
34वीं किस्त मार्च 2026 1.25 करोड़+ ₹1500

Ladli Behna Yojana List में नाम कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम Ladli Behna Yojana Beneficiary List में है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Final List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Mobile Number और Captcha Code दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  • OTP डालते ही स्क्रीन पर आपकी जानकारी और लिस्ट में नाम दिखाई देगा।
  • इस तरह आप आसानी से पता लगा सकती हैं कि आप इस किस्त की लाभार्थी हैं या नहीं।

₹1500 चेक करने का दूसरा तरीका है अपने मोबाइल पर बैंकिंग एसएमएस चेक करें या तो आधार कार्ड के माध्यम से जाकर बैंक बैलेंस चेक करें या इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Ladli Behna Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

महिलाएं Payment Status Online भी चेक कर सकती हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Official Website cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • वहां आवेदन एवं भुगतान की स्थिति (Application & Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Registration Number या Samagra ID दर्ज करें।
  • इसके बाद Captcha Code भरें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर Search बटन दबाएं।

इसके बाद स्क्रीन पर आपको Payment Status, ट्रांजेक्शन डिटेल और किस्त की जानकारी दिखाई दे जाएगी। साथ ही राशि खाते में आने पर बैंक की ओर से SMS Alert भी मिल जाता है।

महिलाओं के लिए क्यों खास है Ladli Behna Yojana?

Ladli Behna Scheme मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की जरूरतों में सहयोग देना है।

इस योजना के जरिए मिलने वाली राशि से महिलाएं

घरेलू खर्चों को आसानी से संभाल सकती हैं।
बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं पर खर्च कर सकती हैं।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की Financial Independence बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

मार्च महीने की 34वीं किस्त आने से लाखों महिलाओं को एक बार फिर आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी।

Leave a Comment